बाप रे! साड़ी पहनने में महिलाओं से भी तेज है ये आदमी, स्पीड देख माथा पकड़ लेंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2024, 03:41 PM IST

ट्विटर पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी पहन रहा है। इस दौरान काफी तेजी से उसने साड़ी पहनी है। ये मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने पहनी काफी तेजी से साड़ी
  • महिला को भी कर दिया फेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Wearing Saree Viral Video: खरीददारी करना सभी को पसंद होता है। इसके लोग मार्केट जाते हैं और अपने मनपसंद के कपड़े खरीदते हैं। खासकर महिलाएं तो साड़ी और शूट के लिए काफी लालायित रहती हैं। इस दौरान आपने नोटिस किया होगा कि दुकानों में काफी लोग ऐसे होते हैं, जो साड़ी पहनकर दिखाते हैं। अब तो मार्केट में ऐसे-ऐसे लोग आ गए हैं, जो उन महिलाओं को साड़ी पहनाने का काम करते हैं या सिखाते हैं जिन्हें साड़ी नहीं पहनना आता। इसके काफी वीडियो भी वायरल (Viral Video) होते रहते हैं।

Man Wearing Saree Viral Video

दुकान ने पहनी महिला से तेज साड़ी (फोटो साभार - ट्विटर)

End of Feed