वायरल न्यूज़

Viral Video: मोबाइल में बिजी था शख्स, दोस्त ने खिला दी अजीब चीज, लोग बोले - सत्यानाश हो तुम्हारा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2024, 02:05 PM IST

ट्विटर पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने मोबाइल में बिजी रहता है। तभी उसका दोस्त उसे एक टिश्यू पेपर खिला देता है।

Image

टिश्यू पेपर खिलाते हुए शख्स का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोस्त को खिलाया टिश्यू पेपर
  • मोबाइल में बिजी था शख्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Eating Tissue Paper Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसे देखने के बाद आपके पेट में दर्द होने लगेगा। ये वीडियो (Viral Video) इतना फनी है कि आप हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे। दरअसल, वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई देगा, जो रेस्तरां में नूडल्स खा रहा है और उस समय वह अपने मोबाइल एकदम लीन रहता है। ऐसे में उसका दोस्त उसके साथ कुछ ऐसा करता है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स अपने मोबाइल में बिजी रहता है, तभी उसके दोस्त के दिमाग में कुछ मस्ती चढ़ती है। फिर वह शख्स को नूडल्स की जगह एक टिश्यू पेपर नूडल्स के ग्रेवी में डालकर खिला देता है। ऐसे में बिना ध्यान दिए शख्स उस टिश्यू को खा लेता है और बाद में रिएक्शन भी देता है कि वह अच्छा था। ऐसे में ये मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

टिश्यू पेपर खिलाते हुए शख्स का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मोबाइल में और बिजी रहो, फिर यही सब खाओगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मजाक-मजाक में इसने तो टिश्यू पेपर ही खिला दिया। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.82 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article