वायरल न्यूज़

बाप रे! साड़ी पहनने में महिलाओं से भी तेज है ये आदमी, स्पीड देख माथा पकड़ लेंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2024, 03:41 PM IST

ट्विटर पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी पहन रहा है। इस दौरान काफी तेजी से उसने साड़ी पहनी है। ये मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

दुकान ने पहनी महिला से तेज साड़ी (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने पहनी काफी तेजी से साड़ी
  • महिला को भी कर दिया फेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Wearing Saree Viral Video: खरीददारी करना सभी को पसंद होता है। इसके लोग मार्केट जाते हैं और अपने मनपसंद के कपड़े खरीदते हैं। खासकर महिलाएं तो साड़ी और शूट के लिए काफी लालायित रहती हैं। इस दौरान आपने नोटिस किया होगा कि दुकानों में काफी लोग ऐसे होते हैं, जो साड़ी पहनकर दिखाते हैं। अब तो मार्केट में ऐसे-ऐसे लोग आ गए हैं, जो उन महिलाओं को साड़ी पहनाने का काम करते हैं या सिखाते हैं जिन्हें साड़ी नहीं पहनना आता। इसके काफी वीडियो भी वायरल (Viral Video) होते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का और लड़की एक शोरूम साड़ी पहनते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक साथ साड़ी पहनते हैं लेकिन लड़की महिला से पहले ही साड़ी पहन लेता है। ऐसे में इंटरनेट पर उसकी काफी तारीफ की जा रही है। आलम ये है कि लोगों को उसका वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग उसे बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

दुकान ने पहनी महिला से तेज साड़ी

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लड़के हर काम में तेज होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लड़के ने तो कमाल कर दिया। बता दें, इस वीडियो को '@Gulzar_sahab' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article