मॉर्निंग वॉक पर निकला था शख्स, पीछे पड़ गया गैंडा, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ भागम-भाग का यह Video

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ है, तभी अचानक एक विशालकाय एक-सींग वाला गैंडा उसके पीछे पड़ जाता है।

जंगल की दुनिया के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ खतरनाक और भयावह तो कुछ अजीबोगरीब। हाल में जो वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे देख लोगों के प्राण ही सूख गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ है। कुछ देर बाद वह भारते हुए पाया गया। दरअसल, उसके पीछे एक गैंडा पड़ गया था। वीडियो में दिख रहा है कि आगे-आगे शख्स भाग रहा है और उसके पीछे-पीछे गैंडा दौड़ रहा है। वीडियो इस प्वाइंट पर खत्म हो जाता है और यह पता नहीं चल पता कि आगे उस शख्स का क्या हुआ।

man chased by a Rhino

शख्स के पीछे पड़ा गैंडा (AI Generated)

गैंडे से जान बचाकर भागता शख्स

भागम-भाग का यह पूरा वीडियो वहां एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें शख्स को गैंडे से अपनी जान बचाकर भागते हुए देखा गया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि ये पूरी घटना नेपाल के चितवन नेशनल पार्क की है। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स के पीछे गैंडा पड़ गया।

End of Feed