Funny Video: तौलिया लपेटकर बीच चौराहे पर नोरा फतेही बनता दिखा शख्स, आते-जाते लोगों ने लिए खूब मजे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 9, 2023, 02:48 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह तौलिया लपेटकर नोरा फतेही बनता दिख रहा है। ऐसे में इस वीडियो पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोरा फतेही बनता दिखा शख्स
  • शख्स ने बीच चौराहे पर तौलिया लपेटकर किया डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Dance Video: काफी बार इंटरनेट पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद पूरा दिन बन जाता है। ऐसे में ये भी वीडियो भी आपको खासा पसंद आने वाला है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक शख्स नजर आएगा, जो डांस करता दिख रहा है लेकिन उसके डांस करने के तरीके और ड्रेस को देख आप खुद शर्म से लाल हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने तौलिया लपेटा हुआ है और बीच चौराहे पर खड़ा है, जहां काफी बार ट्रैफिक पुलिस देखने को मिल जाती है। ऐसे में वह तौलिया लपेटकर खुद को नोरा फतेही समझ रहा है और डांस कर रहा है। ऐसे में वहां से गुजर रहे एक शख्स ने कार में से इस पूरे नजारे का वीडियो बना लिया, जो अब काफी वायरल हो रहा है।

End of Feed