Viral Prank Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक पिता से जुड़ा वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि पिता अपने बेटे की नशे की आदत से बुरी तरह तंग आ गया। बार-बार समझाने के बाद भी बेटा नशा नहीं छोड़ता। मगर फिर पिता ने बेटे को सबक सिखाने का ऐसा तरीका अपनाया जिसे देखकर बेचारे की सांसें ही अटक गईं। कुछ देर तक बेटे को यकीन नहीं हुआ कि कोई ऐसा मजाक भी कर सकता है। मालूम हो कि नशा छुड़ाने के लिए बेटे से प्रैंक करने करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
नशे में रहने वाले बेटे को पिता ने सिखाया गजब का सबक। (Photo/Instagram)
सांसें रोक देगा ये प्रैंक वीडियो
शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि हर बार की तरह एक बार फिर बेटा नशे में घुर पहुंचा। फिर क्या था पिता ने उसे सबक सिखाने का प्लान बना लिया। मजेदार है कि पिता ने गहरी नींद सोए बेटे को ताबूत में लिटा दिया। इधर करीबी और रिश्तेदारों को उसके मरने की खबर भिजवा दी गई। मालूम होता है कि कुछ ही देर में सभी घर पहुंच गए और बेटे को ताबूत में देखा तो मामला समझते किसी को देर नहीं लगी। मगर पिता ने सभी को बेटे की नशे की आदत के बारे में बताया। इसके बाद सभी मिलकर बेटे के साथ ऐसा प्रैंक करते हैं जिसे वो सात जन्म में नहीं भूल पाएगा।
ताबूत में लिटा दिया जिंदा बंदा
वीडियो में देखेंगे कि बेटा जब गहरी नींद से जागा तो उसने खुद को ताबूत में पाया। मजेदार है कि ताबूत चर्च में रखा हुआ था और सारे करीबी लोग सामने कुर्सियों पर गमगीन बैठे थे। अब बेटा किसी तरह उठकर खड़ा होता है तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। बेटे को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है और शरीर ताबूत में पड़ा है। वो मां-बाप को आवाज देता है मगर कहीं से कोई जवाब नहीं आता। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है और ये हंसाता भी बहुत है। आखिर में देखेंगे कि बेटा जब अपने पिता के पास पहुंचा तो उसके गाल पर जोरदार झापड़ पड़ा।
यहां देखिए वायरल वीडियो
इधर झापड़ पड़ते ही बेटा समझ गया कि उसके साथ तगड़ा प्रैंक किया गया, जिसमें करीबी और रिश्तेदार भी शामिल थे। मालूम हो कि वीडियो मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर shaikhuncle50 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक लाख करोड़ों व्यूज बटोर चुका है।
