Lady Tiger Dance Video: इंटरनेट पर हर रोज डांस का वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में एक लड़की का डांस वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसमें लड़की ने सलमान खान के गाने पर डांस कर रही है, जो बेहद कमाल का है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपको भाईजान याद आ जाएंगे और लोगों को भी इस लड़की का डांस काफी पसंद आ रहा है।
'लेके प्रभु का नाम' गाने पर लड़की ने किया कमाल का डांस (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की ने सलमान के फिल्म टाइगर 3 के गाने 'लेके प्रभु का नाम' पर डांस करती नजर आ रही है, जो एकदम से सलमान की कॉपी है। ऐसे में लोगों का कहना है कि ये लड़की तो लेडी टाइगर निकली है। आलम ये है कि इस लड़की के वीडियो को लोग काफी लाइक भी कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
'लेके प्रभु का नाम' गाने पर लड़की ने किया कमाल का डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसने तो सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़की बेहद कमाल का डांस किया है और एक भी स्टेप मिस नहीं किया है। इस वीडियो पर अब तक 25 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'shubhangi_jaiswal_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
