स्वच्छता को लेकर देश में कई अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार करोड़ों-अरबों रुपए लगाकर देश को स्वच्छ रखने का काम कर रही है। मगर सरकार के स्वचछ भारत के सपने पर वे लोग पानी फेर देते हैं, जो अपनी लापरवाह आदतों से लाचार है और जिन्हें साफ-सफाई रास नहीं आती। हाल में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार से सफर कर रहा शख्स संतरे के छिलके को सड़क पर फेंक देता है। मगर उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी यह लापरवाही उसे कितनी भारी पड़ सकती है।
सड़क पर फैले कचरे को पुलिस ने शख्स से करवाया साफ (X/@TyrantOppressor)
सड़क पर शख्स ने फैलाय कचरा, फिर जो हुआ...
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के अंदर बैठा शख्स अपनी कार की खिड़की से संतरे का छिलका बाहर सड़क पर फेंक देता है। जिसके बाद उसकी यह हरकत वहां की पुलिस की नजरों में आ जाती है। जिस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे वापस कार से बुलाती है और सड़क पर बिखरे एक-एक कचरे को हाथ से चुनवाती है। प्रशासन के इस सख्त नियम के आगे वह शख्स अपने घुटने टेक देता है और वापस आकर संतरे के उस छिलके को अपने हाथ से चुनता है।
ये भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई मां, कुतिया का यह Video देख पसीजा लोगों का दिल
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TyrantOppressor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वायरल वीडियो के कैप्शन में घटना के बारे जिक्र किया गया है। जहां बताया जा रहा है कि एक उत्तर भारतीय व्यक्ति ने सिक्किम की सड़कों पर संतरा छिलकर उसका छिलका सड़क पर फेंक दिया था, जिसके बाद वहां के प्रशासन ने उस आदमी की गाड़ी रोककर उसे वापस बुलाया और तुरंत ही उस कचरे को उसे हाथ चुनने को कहा।
वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में यह भी सवाल उठाया है कि सफाई को लेकर ऐसे सख्त नियम पूरे देश में क्यों नहीं बनते। आखिर UP-Bihar के लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि वे अपने राज्य की तरह ही हर जगह बेपरवाह कचरा फैला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
