वायरल न्यूज़

Video: 9 साल पहले पति से चुराकर रखे नोट खुद ही भूल गई पत्नी, अब मिले तो क्यों फूट-फूटकर रोने लगी

Viral Video: आप देख पाएंगे कि महिला की बेटी ने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बेड पर बिछाए हैं। वीडियो में नोट दर्जनों की संख्या में दिखाई दे रहे हैं। महिला की बेटी का अनुमान है कि ये नोट तकरीबन 5000 रुपये के बराबर होंगे। इसके बाद महिला फूट-फूटकर रोती नजर आई। आप देख पाएंगे कि महिला की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं।

Image

पुराने नोट रखकर भूल गई थी महिला (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पुराने नोटों के साथ फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है। दरअरल, महिला ने करीब 9 साल पहले अपने पति के पर्स से चुराकर कुछ पैसे कहीं छिपा दिए थे। हालांकि, बाद में पत्नी खुद इन पैसों के बारे में भूल गई थी। इसके बाद अब जाकर महिला को ये नोट अचानक से मिल गए। हो सकता है कि घर की साफ-सफाई के दौरान उसे ये नोट मिले होंगे। जैसे ही महिला को ये नोट मिले तो उसे जमकर पछतावा हुआ।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला की बेटी ने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बेड पर बिछाए हैं। वीडियो में नोट दर्जनों की संख्या में दिखाई दे रहे हैं। महिला की बेटी का अनुमान है कि ये नोट तकरीबन 5000 रुपये के बराबर होंगे। इसके बाद महिला फूट-फूटकर रोती नजर आई। आप देख पाएंगे कि महिला की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं। दरअसल, ये वही 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट हैं, जिन्हें साल 2016 में भारत सरकार ने नोटबंदी के फैसले के बाद अमान्य घोषित कर दिया था। देखें वीडियो-

अगर आपको नोटबंदी का टाइम याद है तो उस समय देशभर में लोग बैंकों की लाइनों में लगकर पुराने नोटों को जमा कर रहे थे। इसके बदले में उन्हें नए नोट मिल रहे थे। हालांकि, महिला ने नोटबंदी के पहले अपने पति के पर्स से पैसे चुराए थे और उसे कहीं रख दिया था। अब जब ये नोट महिला को मिले तो उनकी कीमत खत्म हो चुकी थी। वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला को जैसे ही पुराने नोटों की गड्डी मिलती है, वह हैरान रह जाती है। फिर उसे अहसास होता है कि इन पैसों की अब कोई कीमत नहीं बची है। यही सोचकर महिला भावुक हो जाती है। वीडियो को ayushidixit__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article