वायरल न्यूज़

Amazing Video: 1 सेकंड से भी कम समय में बच्चे ने सॉल्व कर दिया रूबिक्स क्यूब, रफ्तार देख चौंधिया गई सबकी आंखें

Rubik Cube Viral Video: आप देख पाएंगे कि बच्चे के हाथ रूबिक्स क्यूब पर इतनी तेजी से चलते हैं कि खुद बच्चे को पहली बार में यकीन नहीं हो पाता है। इस वीडियो में कैमरे में कैद हर फ्रेम यूजर्स को हैरान कर रहा है। बच्चे की इस उपलब्धि ने दुनिया में तहलका मचा दिया है।

Image

बच्चे का अनोखा टैलेंट (इंस्टाग्राम)

Rubik Cube Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो यूजर्स को हैरान कर देता है। कई वीडियो लोगों की सोच से भी परे सामने आता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक छोटे बच्चे का है, जिसने अपने टैलेंट से दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चा किसी कंपटीशन में बैठा है, जहां रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने की प्रतियोगिता हो रही है।

वीडियो देखकर आपकी भी खुली रह जाएंगी आंखें

वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चा 1 सेकंड से भी कम समय में इस रूबिक्स क्यूब गेम को सॉल्व करके दुनिया को हैरान कर देता है। इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से निकल पड़ेगा कि कुछ कर दिखाने के लिए उम्र नहीं बल्कि हौसला बड़ा होना चाहिए। वायरल हो रहा वीडियो चीन के एक छोटे से बच्चे का है। आप देख पाएंगे कि बच्चे ने 2×2 रुबिक क्यूब को मात्र 0.39 सेकंड में सुलझाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। यह समय इतना कम होता है कि पलक झपकते ही टाइम खत्म हो जाए। देखें वीडियो-

यह टाइम इतना कम था कि वहां मौजूद दर्शकों को कुछ समझ ही नहीं आता है कि आखिर हुआ क्या। आप देख पाएंगे कि बच्चे के हाथ रूबिक्स क्यूब पर इतनी तेजी से चलते हैं कि खुद बच्चे को पहली बार में यकीन नहीं हो पाता है। इस वीडियो में कैमरे में कैद हर फ्रेम यूजर्स को हैरान कर रहा है। बच्चे की इस उपलब्धि ने दुनिया में तहलका मचा दिया है। बता दें कि यह समय आधे सेकंड से थोड़ा ज्यादा है। जहां कुछ लोग रूबिक्स क्यूब को सॉल्व करने में कई घंटे लगा देते हैं, वहीं इस बच्चे ने बिजली की रफ्तार से रूबिक्स क्यूब सुलझा दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो को theiconictrolls नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article