वायरल न्यूज़

Jugaad Video: शख्स ने लगाया जुगाड़ का ऐसा पैमाना, देख दंग रह गए लोग, कहा - इसने तो बवाल मचा दिया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 25, 2023, 04:01 PM IST

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बाइक में ट्रैक्टर का पहिया फिट कर दिया है, जो कमाल का लग रहा है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

Image

देसी जुगाड़ लगाकर शख्स ने बाइक में फिट कर दिया ट्रैक्टर का पहिया (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बाइक में लगा दिया ट्रैक्टर की पहिया
  • शख्स का जुगाड़ देख फिदा हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देख आपका दिमाग हिल जाएगा। इस वीडियो में शख्स ने बाइक के साथ ऐसी अनोखी कारीगरी कर दी है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग ही कन्फ्यूज करके रख देगा। दरअसल, शख्स ने बाइक में ट्रैक्टर का पहिया फिट कर दिया है, जो देखने में भी कमाल का लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने बाइक में बड़ा ही खतरनाक जुगाड़ लगा दिया। दरअसल, उसने अपनी बाइक के अगले पहिए को निकालकर उसमें ट्रैक्टर का पहिया फिट कर दिया, जिससे अब बाइक भी देखने में बड़ा गजब का लग रहा है। इतना ही नहीं, शख्स इसके बाद बाइक चलाता भी नजर आया है। ऐसे में शख्स के इस जुगाड़ को देख सभी लोग दंग रह गए।

देसी जुगाड़ लगाकर शख्स ने बाइक में फिट कर दिया ट्रैक्टर का पहिया

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई तुमने तो पूरा सिस्टम ही हिलाकर रख दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा कमाल सिर्फ भारत वाले ही दिखा सकते हैं और किसी के बस की बात नहीं है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'crackmind111' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article