Funny Video: बाप ने बच्चे के साथ कर दिया ऐसा खेल, दूसरे बच्चों पर फायर हो गया लड़का, नजारे देख खूब लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 25, 2023, 02:44 PM IST

ट्विटर पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने बच्चे के साथ इतना गजब का मजाक करता है, जिसे देख आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने किया बच्चे के साथ कमाल का मजाक
  • अपने दोस्तों पर ही उखड़ गया बेटा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Father Son Funny Video: कुछ वीडियोज को देखने के बाद मानिए ऐसा लगता है, जैसे जिंदगी का असली मजा इसी में है। बस ऐसा ही ये वीडियो (Viral Video) है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पिता ने अपने बच्चे के साथ ऐसा मजाक किया है, जिसे देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि यूजर्स भी काफी मजे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पिता अपने बेटे के साथ पैदल जा रहा होता है और फिर अचानक से उसके पीछे अपने पैर से मारता है, जिसके बाद लड़के को लगता है कि पीछे आ रहे उसके दोस्तों ने मारा है। ऐसे में वह बच्चा अपने दोस्तों पर गुस्सा हो जाता है और उन्हें मारने के लिए आगे बढ़ता है लेकिन तभी उसका पिता उसको पकड़ लेता है और साथ में दूसरों बच्चों को चिल्लाता है और स्थिति के मजे लेता है।

End of Feed