आदमी है या जानवर! देखते ही देखते सफाचट कर गया आठ किलो बिरयानी, लोग बोले - क्या कैपसिटी है

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़का बिरयानी खाता हुआ नजर आ रहा है। ये बिरयानी काफी बड़े थाल में रखी गई है, जिसका वजन 8 किलो है। खुद देख लीजिए ये वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने खाया 8 किलो बिरयानी
  • इतनी बिरयानी देख छूट जाएंगे पसीने
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Finish 8kg Biryani: बिरयानी खाना हर किसी को पसंद होता है। काफी लोग तो हैदराबाद जाने के बाद बिरयानी खाए बिना वहां से वापिस नहीं लौटते। आमतौर पर लोग आधा किलो तक ही बिरयानी खा पाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी को 8 किलो बिरयानी खाते हुए देखा है। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है क्योंकि इतने में आराम से 10-15 लोग खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है सच..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो एक लड़का नजर आ रहा है, जो हैदराबादी बिरयानी की सबसे बड़ी थाली ऑर्डर करता है, जिसका वजन 8 किलो होता है। पहले तो लोगों को लगता है कि लड़के के साथ कोई और भी होगा लेकिन फिर लड़का अकेले ही इतनी बड़ी थाली सफाचट कर जाता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि भाई के पास पेट है या कुआं।

End of Feed