वायरल न्यूज़

शख्स का पैर खा गई शार्क, मगर फिर भी वीडियो बनाता रहा बंदा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 16, 2023, 12:36 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स समुद्र में स्कूबा डाइविंग कर रहा था कि तभी शार्क ने हमला कर दिया। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी को भी हैरान कर देगा।

Image

समुद्र में शख्स पर शार्क मछली ने किया हमला। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Viral Video Today: समुद्र में शार्क मछली को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इंसान तक को अपना शिकार बना लेती है। सोशल मीडिया में ऐसे बहुत से वीडियो हैं जब शार्क ने किसी इंसान पर हमला कर दिया। मगर क्या कभी देखा है कि शार्क हमला कर रही हो और कोई शख्स वीडियो बना रहा हो। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि शख्स पर अचानक शार्क ने हमला कर दिया और वो उसका वीडियो बनाता है।

शख्स पर शार्क ने किया हमला

हैरान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स समुद्र में स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठा रहा है। शख्स बकायदा सबकुछ कैमरे में कैद करता है। मगर अचानक शार्क ने उसपर हमला कर दिया। शार्क ने उसके पैर को दबोच लिया और खाने लगी। हैरान हो जाएंगे कि बंदे ने अभी भी कैमरा नहीं छोड़ा। इसमें वो बुरी तरह चिल्लाता है। खुद को बचाने की कोशिश करता है, मगर कैमरा उसके हाथ में रहता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि शख्स ने खुद को किसी तरह बचाया और किनारे तक पहुंच गया। इसमें उसकी पैर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर matteo_mariotti नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article