Animal Video: शेर को बैठाकर शख्स ने दौड़ाई कार, नजारा देख लोगों की हालत हुई खराब

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 28, 2023, 03:23 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही खतरनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में शख्स शेर को बैठाकर कार चलाता नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर को बैठाकर शख्स ने चलाई कार
  • रूह कंपा देने वाला है नजारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Lion Sitting in Car Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक शख्स आपको कार चलाता नजर आएगा। इस दौरान उसने अपने कार में एक खतरनाक जानवर को बैठाया नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपको भी कंपकंपी आ जाएगी। ऐसे में शख्स की कार के पास से जितने लोग भी गुजर रहे थे, उनकी हवा टाइट हो जाएगी। आलम ये है कि इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद लोग शख्स के दिलेरी की दाद दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ लोग कार से जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार की पिछली सीट पर शेर को बैठाया है, जो सफेद कलर का है। इस दौरान शेर भी काफी मौज लेता नजर आ रहा है। ऐसे में लोग भी शख्स को जिगरवाला कह रहे हैं और उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस दौरान वीडियो पर काफी लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं।

End of Feed