वायरल न्यूज़

OMG: इस देश में इंसानोंं से डेढ़ गुना ज्यादा हैं साइकिल, प्रधानमंत्री भी चलते हैं साइकिल से

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 28, 2023, 06:12 PM IST

Ajab Gajab News: नीदरलैंड्स की जितनी आबादी है, साइकिलें वहां इससे ज्यादा हैं। नीदरलैंड के लोग गाड़ियों की तुलना में साइकिल का अधिक इस्तेमाल करते हैं। बुजुर्ग लोग फिट रहने के लिए साइकिल चलाते हैं तो जवान लोग ऑफिस और कॉलेज जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: किसी भी देश का प्रधानमंत्री जब सड़क पर चलता है तो उसके पीछे गाड़ियां का काफिला नजर आता है। दूसरी तरफ आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का प्रधानमंत्री आम लोगों की तरह साइकिल से चलता है। आपको लग रहा होगा कि यह कोई गरीब देश होगा, जिसके पास प्रधानमंत्री की गाड़ी खरीदने के लिए पैसे नहीं होंगे। लेकिन हम आपको बता दें कि यह कोई गरीब देश नहीं है।

दुनिया का सबसे हेल्दी देश

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस देश में कुल जनसंख्या से डेढ़ गुना ज्यादा साइकिल हैं। जहां देश की आबादी 1.7 करोड़ है, वहीं देश में साइकिलें 2.4 करोड़ से ज्यादा हैं। हम जिस देश की बात कर रहे हैं, उसका नाम नीदरलैंड है। साइकिल ही है, जिसकी वजह से नीदरलैंड को दुनिया के सबसे हेल्दी देश का तमगा मिला है। नीदरलैंड के लोग गाड़ियों की तुलना में साइकिल का अधिक इस्तेमाल करते हैं। नीदरलैंड्स की जितनी आबादी है, साइकिलें वहां इससे ज्यादा हैं।

ऑफिस जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल

यहां तक कि लोग ऑफिस जाने के लिए भी साइकिल का ही इस्तेमाल करते हैं। नीदरलैंड के लोग साइकिल चलाना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। वहां के लोग अपनी जरूरत के आधार पर साइकिल से छोटी और लंबी यात्रा करते हैं। ज्यादा बच्चे आपको साइकिल से स्कूल जाते दिख जाएंगे। इसके अलावा नीदरलैंड में महिलाएं साइकिल से मार्केट जाती नजर आ जाएंगी। बुजुर्ग लोग फिट रहने के लिए साइकिल चलाते हैं तो जवान लोग ऑफिस और कॉलेज जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article