वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है सबसे अनोखा गुब्बारा, सिर्फ बाज की नजर ही खोज पाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 28, 2023, 02:58 PM IST

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक बड़ी ही मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक विचित्र गुब्बारा छिपा हुआ है। इसके लिए 10 सेकंड का समय भी मिला है।

Image

गुब्बारों की भीड़ में छिपा है एक विचित्र गुब्बारा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में छिपा है एक विचित्र गुब्बारा
  • 10 सेकंड का मिला समय

Optical Illusion Brain Test: इंटरनेट पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की नई-नई तस्वीरें वायरल होती रहती है। ऐसे में इन तस्वीरों में कुछ इतनी आसान होती है कि आराम से सॉल्व हो जाती है। लेकिन कुछ तस्वीरें इतनी खतरनाक होती है कि इसे सॉल्व करने में काफी टाइम भी लग जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे सॉल्व करने में अच्छे-अच्छे लोगों की हवा टाइट हो जाएगी। ऐसी तस्वीरों को सॉल्व करने के लिए सिर्फ पारखी नजरों की जरूरत होती है। इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको कई सारे गुब्बारे नजर आएंगे, जिसमें एक विचित्र गुब्बारा खोजने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 10 सेकंड का समय भी दिया गया है तो क्या आप इतने कम समय में इस पजल की गुत्थी सुलझा पाएंगे? क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे? कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में बस नजरों का ही खेल है लेकिन फिर भी लोग इस पजल की गुत्थी नहीं सुलझा पा रहे हैं। अगर आप भी इस पजल की गुत्थी सुलझाने की सोच रहे हैं तो इसे एक बार फिर से ध्यान लगाकर देख लीजिए। फिर देखिए कि आप इसे सॉल्व कर पा रहे हैं या नहीं। अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो आपकी नजर बाज की नजर मानी जाएगी।

Optical Illusion Eye Test Solution

गुब्बारों की भीड़ में छिपा है एक विचित्र गुब्बारा

गुब्बारों की भीड़ में छिपा है एक विचित्र गुब्बारा

इतने समय में तो आपने इस तस्वीर को ध्यान से देख ही लिया होगा तो क्या आपको नजर आया विचित्र गुब्बारा। या अभी भी आप ढूंढने की कोशिश ही कर रहे हैं। वैसे अगर अभी भी आपको तस्वीर में विचित्र गुब्बारा नहीं दिखा है तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देख सकते हैं, जहां आपको लाल सर्कल दिखेगा। वहां आपको विचित्र गुब्बारा भी दिख जाएगा। तो देखा आपने, आपकी नजरों के सामने ही विचित्र गुब्बारा था लेकिन फिर भी आप इसे देख नहीं पा रहे थे। आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसा लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article