वायरल न्यूज़

Funny Video: ताजा हवा खाने के लिए खिड़की से बाहर निकली गर्दन, मगर वहीं फंस गया शख्स

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 30, 2024, 04:49 PM IST

Funny Video: इसमें देखेंगे कि एक शख्स ने ताजा हवा खाने के लिए अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला था मगर बेचारा वहीं फंस गया।

Image

खिड़की से बाहर निकला था शख्स ने अपना सिर। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजा हवा खाने लगा यात्री
  • मगर कर दी बड़ी गलती
  • फिर जो दिखा हंसी ना रुकेगी

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां कभी-कभी कुछ ऐसा दिखाई देता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है जो बस में यात्रा कर रहा है। मगर इसी बीच बेचारे से ऐसी गलती हुई कि बड़ी मुसीबत में फंस गया। मगर उसकी मुसीबत की वजह जानकर सचमुच हंसी भी छूट जाएगी।

ताजा हवा के चक्कर ने फंसा दिया

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स बस में यात्रा कर रहा है। मगर एकाएक उसे घुटन महसूस हुई तो ताजा हवा खाने के लिए गर्दन खिड़की से बाहर निकाल ली। मगर यही बेचारी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई और बड़ी मुसीबत में फंस गया। दरअसल शख्स ने ताजा हवा में सांस लेने के बाद जैसे ही गर्दन अंदर करने की कोशिश की वो वहीं फंस गई। काफी कोशिश के बाद भी शख्स गर्दन वापस नहीं खींच पाता है।

यहां देखिए वीडियो

लोगों ने सुरक्षित बचाया

मालूम होता है कि गर्दन खिड़की में फंसने के बाद शख्स चिल्लाता है तो ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और शख्स के करीब पहुंचा। तभी कुछ लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे और उसे किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया हंसी भी बहुत आती है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article