Animal Video: बच्चों की तरह मिट्टी में खेलता दिखा हाथी, नजारा देख ताजा हो जाएंगी बचपन की यादें

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 30, 2024, 03:11 PM IST

ट्विटर पर एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिट्टी में खेलता नजर आ रहा है। यकीनन इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपना बचपन याद आ जाएगा, जब मिट्टी में खेला करते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मिट्टी में खेलता दिखा हाथी
  • बचपन की दिला देगा याद
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Elephant Playing In Mud Viral Video: बचपन में लगता है कि काश हम बड़े होते तो अच्छा होता, यहां जाते, वहां जाते, मस्ती करते। फिर वही जवानी में आने के बाद लगता है कि हम बच्चे ही ठीक थे, क्यों बड़े हो गए। बचपन में ना ही कोई टेंशन थी और ना ही किसी झमेला। बिना किसी टेंशन और परेशानी के हम खेला करते थे और पढ़ाई किया करते हैं। अब बड़े होने पर समझ आता है कि उस समय की जिंदगी बहुत अच्छी थी। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको आपका बचपन याद आ जाएगा और इसमें खो जाएंगे।

Elephant Playing In Mud

मिट्टी में खेलते हुए हाथी का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Elephant Playing Viral Video) में एक हाथी मिट्टी में खेलता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे हम बचपन में खेला करते थे और हमें हमारे पापा और मां दुलार किया करती थीं और कभी-कभी पिटाई भी हो जाती थी। कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद भावुक भी हो उठे और अपनी कहानियां भी बताई। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है कि एनिमल्स के इतने सारे में ये वीडियो अब तक की सबसे खूबसूरत वीडियो है।

End of Feed