वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने पानी पर दौड़ाई कार, देखकर शॉक्ड हुए लोग, कहा - असंभव

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 30, 2024, 04:10 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पानी पर कार चलाता नजर आ रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं।

Image

पानी पर कार दौड़ाता नजर आया शख्स (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी पर दौड़ता नजर आ रहा कार
  • नजारा देख शॉक्ड हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Car On Water Viral Video: इस दुनिया में आपको काफी लोग मिलेंगे जो एडवेंचर भरी लाइफ जीना चाहते हैं और इसके लिए वे नाना प्रकार की एक्टिविटी करते हैं। ऐसे में लोग बंजी जम्पिंग, स्काई डाइविंग और वाटर स्पोर्ट्स रिलेटेड तमाम चीजें करते हैं, जिसमें एक अलग ही रोमांच का अनुभव मिलता है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो कमाल का है। रोमांच से भरे इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Couple Stunt Viral Video) में आपको दो शख्स नजर आएंगे, जो पानी पर कार दौड़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपके अंदर भी रोमांच का कीड़ा जाग उठेगा और आप भी इस एडवेंचर को देखकर खिल उठेंगे। दरअसल, इस वीडियो में शख्स पानी पर जो कार दौड़ा रहा है, वह असल में एक वाटर कार है, जो पानी में दौड़ सकती है। ये नजारा दुबई का बताया जा रहा है, जो कमाल का है।

पानी पर कार दौड़ाता नजर आया शख्स

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो कमाल का एडवेंचर है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दुनिया में हर इंसान को इसी तरह मस्ती करना चाहिए और जीना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 4 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'foodie_saurabh_' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article