New York Metro: मेट्रो में चूहा बनकर शख्स ने ऐसे मारी एंट्री, देखते ही हर कोई हो गया शॉक्ड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 15, 2023, 07:45 PM IST

इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चूहे का मुखोटा लगाकर मेट्रो में घुस जाता है। ऐसे में लोग उसे देखकर आश्चर्यचकित रह जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चूहे के भेष में शख्स ने मारी एंट्री
  • न्यूयॉर्क मेट्रो का है ये वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

New York Metro Viral Video: बीते कुछ दिनों में आपने मेट्रो के कई सारे वायरल वीडियोज देखे होंगे, जो काफी चर्चा भी रहे। ऐसे में कुछ लोगों को काफी पसंद आए तो कुछ ने लोगों का सिर चकरा दिया। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी एकदम से दंग रह जाएंगे। ऐसे में लोगों का ये कहना है कि ये वीडियो खासकर बच्चों को काफी पसंद आने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको न्यूयॉर्क मेट्रो में एक शख्स घुसता नजर आएगा, जो कि चूहे का ड्रेस पहना हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में इस वीडियो को अगर आपका बच्चा देखेगा तो वो भी एकदम मस्त हो जाएगा। यूजर्स का कहना है कि काफी बार इन लोगों को देख लोग शॉक्ड हो जाते हैं और कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

End of Feed