Shaktiman Dance Video: कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखने के बाद इंसान हंसते-हंसते पागल हो जाता है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जो बेहद कमाल का है और हाहाकारी भी। ऐसे में इस वीडियो को आप जितनी बार देखेंगे, आपको उतनी बार हंसी आएगी और यूजर्स भी इस वीडियो के जमकर मजे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप फंक्शन का माहौल देख सकते हैं। ऐसे में एक महिला आपको डांस करती हुई भी नजर आएगी, जो बेहद कमाल का डांस करती है। लेकिन डांस करते-करते वह बिल्कुल ऐसा नाचने लगती है, जैसे शक्तिमान घूम रहा हो। ऐसे में लोग उसके इस डांस को शक्तिमान डांस कहकर बुला रहे हैं और काफी मजे भी ले रहे हैं।
महिला का शक्तिमान डांस वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इतना तेज तो शक्तिमान भी नहीं घूमता होगा, जितना तेज ये महिला घूम गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है ये आज कुछ खाकर आई हैं। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'pragati_yadav_09_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
