प्रेमी ने प्रेमिका से किया ऐसा मजाक, जिसे देख हंसी नहीं रोक पा रहे लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2024, 02:17 PM IST

Couple Funny Prank: सोशल मीडिया में वायरल नजारे में देखा गया है कि शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ ऐसा मजाक किया जिसे देखकर कोई भी हंसी नहीं रोक पाएगा। इसके आखिर में जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार लगेगा।

Couple Funny Prank: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां फनी वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। इनमें प्रैंक वीडियो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो एक प्रेमी से जुड़ा मालूम होता है जिसने अपनी प्रेमिका से ऐसा प्रैंक किया जिसे देखकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। प्रेमिका से प्रेम करते हुए प्रेमी का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

प्रेमिका संग प्रेमी का गजब प्रैंक

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि प्रेमी बाइक पर आराम से बैठा है। उसने हेलमेट लगाया है और बाइक भी स्टार्ट कर ली है। बाइक के करीब ही उसकी प्रेमिका खड़ी है जो हेलमेट पहन रही है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है बिल्कुल सामान्य लगता है। मगर प्रेमिका हेलमेट पहनकर बाइक पर बैठ पाती तभी प्रेमी के दिमाग में कमाल का आइडिया है। प्रेमी ने फिर जो कुछ किया हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें देखेंगे कि उसने प्रेमिका के बैठने से पहले ही बाइक स्टार्ट की और फर्राटा भरने लगा। मजेदार है कि प्रेमिका शख्स को आवाज देती है, मगर तब तक वो गायब हो चुका था।

End of Feed