वायरल न्यूज़

Sanp Ka Video: सांप के साथ खेलने लगा शख्स, नागराज ने तभी माथे पर डस लिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 7, 2024, 02:10 PM IST

Sanp Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने नागराज को इतना ज्यादा परेशान किया कि उसने माथे पर ही अपने दांत गड़ा दिए। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

खतरनाक सांप ने शख्स के माथे पर ही डस लिया। (Photo/Instagram)

Sanp Ka Video: दुनिया में सांप को खतरनाक जीवों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाता है। ये इतना खतरनाक है कि इसका नाम सुनते ही शरीर कांप जाता है। अगर गलती से सांप सामने पड़ जाए तो हलक में जान अटक जाती है। सांप नजर आ जाए तो तुरंत उल्टे पांव दौड़ पड़ते हैं। मगर दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मुसीबत में पड़ने में मजा आता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स ने सांप से पंगा लेकर खुद को बुरी मुसीबत में फंसा लिया। इसमें देखेंगे कि सांप ने शख्स को ऐसी जगह से दबोच लिया जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

सांप ने माथे पर गड़ा दिए दांत

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि एक शख्स हाथ में कैमरे लेकर जंगल की सैर पर निकला है। शख्स कैमरे में जंगल के दुर्लभ जीवों को कैद करने की कोशिश में जुटा है। इसी कड़ी में उसे एक खतरनाक सांप नजर आया है। अब सांप देखते ही शख्स उसके करीब पहुंच गया और वीडियो शूट करने लगा। मगर शख्स भूल गया कि सांप नुकसान भी पहुंचा सकता है। शख्स बिना डरे सांप के करीब पहुंच गया और उसे परेशान करने लगा अब शख्स के साथ जो कुछ हुआ सबकुछ कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि खुद को असुरक्षित महसूस होने पर सांप तुरंत आक्रामक हो गया। उसने शख्स के माथे पर डस लिया।

वायरल हुआ वीडियो

देखकर चौंक जाएंगे कि शख्स को डसने के बाद भी सांप पीछे नहीं हटता है। उसने उसके माथे पर ही अपने दांत गड़ा दिए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article