वायरल न्यूज़

Funny Video Today: दहेज में मिली बाइक स्टार्ट नहीं कर पाया दूल्हा, फिर आगे जो देखेंगे खूब हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 7, 2024, 02:26 PM IST

Funny Video Today: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे को दहेज जो बाइक मिली बेचारा उसे ही स्टार्ट नहीं पाया। दूल्हा खूब कोशिश करता है मगर बाइक स्टार्ट नहीं होती।

Image

दूल्हे से दहेज में मिली बाइक ही स्टार्ट नहीं होती है। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हंसी का पात्र बन गया दूल्हा
  • नहीं स्टार्ट कर पाया बाइक
  • देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वायरल वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करता हुआ नजर आया है। मगर लाख कोशिश के बाद भी बेचारा दहेज में मिली बाइक स्टार्ट नहीं कर पाता है। दहेज में मिली बाइक को स्टार्ट करने के लिए जूझते हुए दूल्हे का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दहेज की बाइक स्टार्ट नहीं कर पाया दूल्हा

शुरुआत से वीडियो देखने पर किसी ग्रामीण क्षेत्र का मालूम होता है। हर तरफ खुशी का माहौल है। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंच चुका है। विवाह से जुड़ी सभी रस्में भी पूरी कर ली गई हैं। आखिर में बारात बिदा होने का समय आता है। दूल्हा भी दहेज में मिली बाइक के पास खड़ा है। वो बाइक पर बैठता है और स्टार्ट करता है। देखकर लगता है कि बाइक स्टार्ट कर दूल्हा गोली की रफ्तार से निकल जाएगा। मगर फ्रेम में इससे इतर कुछ और ही नजर आता है। इसमें देखेंगे कि दूल्हा दहेज में मिली बाइक ही स्टार्ट नहीं कर पाता है। दूल्हा हर बार किक मारता है, मगर बाइक स्टार्ट ही नहीं होती।

यहां देखिए फनी वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करता है। मालूम हो कि दूल्हे से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है। नेटिजन्स जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article