वायरल न्यूज़

Dance Video: 'शीला की जवानी' गाने पर विदेशी ने किया ऐसा गर्दा डांस, कटरीना कैफ भी देख शरमा जाए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 6, 2023, 05:57 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक विदेशी शख्स का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'शीला की जवानी' गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। शख्स के डांस को देखने के बाद आप भी उसके फैन हो जाएंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी शख्स ने किया बवाल डांस
  • 'शीला की जवानी' गाने पर मचाया गर्दा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Viral Video: हाल ही में एक डांस वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक विदेशी डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में शख्स ने कैटरीना कैफ के गाने पर डांस किया है, जो बेहद जबरदस्त है। शख्स के इस मजेदार डांस को लेकर यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं और जमकर विदेशी की तारीफ भी कर रहे हैं। आलम ये है कि लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स ने तीस मार खां फिल्म के गाने 'शीला की जवानी' पर बेहतरीन डांस किया है। इस दौरान शख्स बिल्कुल कटरीना की तरह ही डांस करता नजर आ रहा है, जिसे देखने पर कैटरीना कैफ भी चकमा खा जाएंगी। वैसे इस डांस को जिसने भी देखा, वह काफी मौज ले रहा है। इतना ही नहीं, लोग इसे काफी बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

'शीला की जवानी' गाने पर विदेशी ने किया कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि लगता है कि ये तो कटरीना का खोया हुआ भाई है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली हिडन टैलेंट। इस वीडियो पर अब तक 61 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'asoebiladies' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article