वायरल न्यूज़

Viral: ये है बालों वाला स्पाइडरमैन, हेयरस्टाइल देख पीटने लगेंगे माथा, यूज़र्स बोले - न जाने क्या-क्या देखने को मिल रहा

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक अनोखा हेयरस्टाइल देखेंगे। इसमें एक नाई ने शख्स के सिर पर मकड़ी वाली हेयरस्टाइल बना दी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

सिर पर बना दिया स्पाइडर वाली डिजाइन (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाई ने बनाई अनोखी हेयरस्टाइल
  • लोगों को पसंद आई मकड़ी वाली हेयरस्टाइल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Spider Hairstyle Viral Video: कहते हैं चेहरे का लुक बालों से बनता है। ऐसे में लोग अपने बाल को लेकर काफी सचेत रहते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के डिजाइन वाले बाल कटवाते हैं। आमतौर पर जब आप किसी सैलून में बाल कटवाने जाते हैं तो आप वहां भी हेयरस्टाइल के कई सारे फोटोज देखते होंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर हेयरस्टाइल का एक ऐसा डिजाइन वायरल हुआ है, जिसे देख आपकी नजरें नहीं हटेंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नाई ने एक अनोखी हेयरस्टाइल कटिंग की है, जिसे देख आपको स्पाइडरमैन की याद आ जाएगी। दरअसल, नाई ने एक शख्स के सिर पर मकड़ी ही बना दी है, उसकी ऐसी हेयरस्टाइल देख हर कोई दंग है। लोगों का कहना है कि ऐसी कारीगरी देख उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है। ऐसे में ये अनोखी हेयरस्टाइल वाली वीडियो काफी वायरल हो रही है।

सिर पर बना दिया स्पाइडर वाली डिजाइन

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये इंसान चाहता है कि लोग इसके सिर पर तमाचा मारे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मुझे लगता है मकड़ी ने इसका पूरा दिमाग खा लिया है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article