गोली की रफ्तार से 1 मिनट में फोड़ डाले 254 अखरोट, बन गया वर्ल्ड रिकार्ड, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 08:46 PM IST

Guinness World Record Video: पाकिस्तान के एक शख्स ने ऐसा कारनाम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। राशिद नाम के शख्स ने महज एक मिनट में माथे से 254 अखरोट फोड़ दिए। आलम ये है कि राशिद का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के राशिद ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • सिर से फोड़े 254 अखरोट
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Guinness World Record: दुनिया के कोने-कोने में आपको एक से एक मजेदार टैलेंट देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर पूरी दुनिया दंग रह जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही टैलेंट से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने गोली की रफ्तार से एक मिनट में 254 अखरोट फोड़ डाले। इतना ही नहीं इस कमाल से शख्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अब इस शख्स का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है।

World Record

अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, इस शख्स का नाम मोहम्मद राशिद है, जो मूलरूप से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के रहने वाले हैं। इनका मुकाबला भारत के एस. नवीन कुमार से था। लेकिन, मोहम्मद राशिद बाजी मार गए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ट्विटर पर इसका वीडियो (Trending Video) शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं शख्स के हाथ बंधे हैं। वहीं, सामने टेबल अखरोट रखे हैं। शख्स काफी तेजी से उन अखोरट को माथे से तोड़ रहा है। जिस तरह रफ्तार में शख्स अखरोट को तोड़ रहा था, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। कईयों को इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

End of Feed