Viral Video: इस शख्स के खाना बनाने का अंदाज देख लोटपोट हुए लोग, बोले - कौन सी सवारी आ गई भाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 24, 2023, 03:37 PM IST

इंस्टाग्राम पर बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अनोखे अंदाज में खाना बनाता नजर आ रहा है, जो इतना फनी है कि आप देखते रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में शख्स ने बनाया खाना
  • अंदाज देख हंसी के मारे लोटपोट हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Way Cooking Style Video: इंटरनेट पर कुकिंग का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप लोटपोट कर हंसने लगेंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देख दंग रह जाएंगे। वीडियो में शख्स के खाना बनाने का तरीका आपको इतना पसंद आने वाला है कि आप उसके खूब मजे लेंगे। वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स खाना बनाते हुए इतनी बार कढ़ाई पीट रहा है कि देखते ही हंसी छूट जाए। ऐसा लग रहा है कि अपने मालिक से लड़ाई करके आया हो और गुस्से में खाना तैयार कर रहा हो। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और लाइक व शेयर भी कर हैं।

End of Feed