वायरल न्यूज़

Watch: असली करेंसी से सजाया गणेश जी का इतना खूबसूरत पंडाल, देख बप्पा पर दिल हार बैठेंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 24, 2023, 03:59 PM IST

इंस्टाग्राम पर गणपति पंडाल का एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बनाने में भारतीय करेंसी का इस्तेमाल किया गया है। यह इतना सुंदर लग रहा है कि आप इसकी खूबसूरती देख दिल हार बैठेंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • असली करेंसी से सजाया पंडाल
  • बप्पा की मूर्ति देख दिल हार बैठेंगे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ganesh Pandal Decorated With Currency: इन दिनों हर ओर गणेश उत्सव की धूम मच रही है। देश के हर कोने बप्पा के इस त्योहार को सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में बप्पा के एक ऐसे पंडाल का वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसका सुंदरता देख आप दिल हार बैठेंगे। जितनी मनमोहक बप्पा की प्रतिमा है, उससे कई ज्यादा मनमोहक यहां का पंडाल सजाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में गणपति बप्पा के पंडाल को असली नोटों की करेंसी से सजाया गया है, जो बेहद लाजवाब है। यह पंडाल इतना आकर्षक लग रहा है कि इसे देखने के बाद आपकी नजर ही इस पर से नहीं हटेगी। इस पंडाल को सजाने में नोट और सिक्कों दोनों का इस्तेमाल किया गया है, जिसका मिश्रण बेहद खास लग रहा है। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक यह पंडाल बैंगलोर में बनाया गया है।

करेंसी वाला गणपति पंडाल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बप्पा का इतना सुंदर पंडाल तो पहले कभी नहीं देखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने सीख देते हुए लिखा है कि इतना पैसा बर्बाद करने से अच्छा रहता है कि आप लोग गरीबों में इसे बांट देते हैं। वीडियो पर अब तक 3.5 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'dancehari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article