हम किसी से कम थोड़ी है.. जब बुलेट और टीवीएस एक्सएल की हुई टक्कर, अंजाम देख आप भी लोटपोट हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 23, 2023, 07:18 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुलेट और टीवीएस एक्सएल की टक्कर दिख रही है, जिसमें बुलेट का अगला पहिया ही उससे अलग हो जाता है, लेकिन टीवीएस एक्सएल को कुछ नहीं होता।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुलेट और टीवीएस एक्सएल की मजेदार टक्कर
  • टक्कर में बुलेट का अगला पहिया ही हो गया अलग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bullet And TVS XL Collised: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो इतना मजेदार है कि देखते ही आप लोटपोट होने लग जाएंगे। इस वीडियो में बुलेट और टीवीएस एक्सएल की टक्कर दिखाई गई है, जो काफी मजेदार है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग काफी मौज ले रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बुलेट और टीवीएस एक्सएल की जबरदस्त टक्कर दिखाई गई है, जिसमें टीवीएस एक्सएल को तो कुछ नहीं होता लेकिन बुलेट का अगला पहिया निकल जाता है, जिस पर लोग काफी मौज ले रहे हैं। एक छोटी सी चींटी जैसी गाड़ी हाथी जैसी बाइक को कैसे क्षतिग्रस्त कर देती है।

End of Feed