वायरल न्यूज़

Viral Video: इस शख्स के खाना बनाने का अंदाज देख लोटपोट हुए लोग, बोले - कौन सी सवारी आ गई भाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 24, 2023, 03:37 PM IST

इंस्टाग्राम पर बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अनोखे अंदाज में खाना बनाता नजर आ रहा है, जो इतना फनी है कि आप देखते रह जाएंगे।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में शख्स ने बनाया खाना
  • अंदाज देख हंसी के मारे लोटपोट हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Way Cooking Style Video: इंटरनेट पर कुकिंग का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप लोटपोट कर हंसने लगेंगे। ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देख दंग रह जाएंगे। वीडियो में शख्स के खाना बनाने का तरीका आपको इतना पसंद आने वाला है कि आप उसके खूब मजे लेंगे। वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स खाना बनाते हुए इतनी बार कढ़ाई पीट रहा है कि देखते ही हंसी छूट जाए। ऐसा लग रहा है कि अपने मालिक से लड़ाई करके आया हो और गुस्से में खाना तैयार कर रहा हो। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और लाइक व शेयर भी कर हैं।

खाना बनाने का ऐसा अंदाज देखा नहीं होगा कभी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये कढ़ाई तोड़कर खाना चूल्हे में डालने की तैयारी कर रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई ये तो कुछ ज्यादा ही एक्टिंग कर रहा है। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article