वायरल न्यूज़

VIDEO: महिला को पटका फिर बुरी तरह पीटने लगा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा आगे का नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 29, 2024, 07:50 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि हैवान शख्स ने पहले महिला को धक्का देकर गिराया फिर उसे बुरी तरह पीटने लगा। इसमें भी चौंकाने बात है कि महिला के आसपास खड़े लोग उसकी मदद के लिए आगे नहीं आते हैं।

Image

महिला को जमीन पर पटककर पीटने लगा हैवान शख्स। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी हंसाने वाले नजारे दिखाई देते हैं तो कभी हम भावुक हो जाते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसा भी नजर आता है जिसे देखकर बहुत गुस्सा आता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक बेरहम शख्स से जुड़ा है, जो एक महिला को बुरी तरह पीट रहा है। शख्स महिला को इतना पीटता है कि बेचारी बुरी तरह घायल हो गई। महिला को पीटते हुए हैवान शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

महिला को पीटते हुए कैमरे में कैद हुआ हैरान

वीडियो शुरुआत से देखने पर किसी ग्रामीण क्षेत्र का नजर आता है। इसमें देखेंगे कि एक महिला और पुरुष में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस तीखी नोकझोंक में बदल गई। इससे गुस्साई महिला ने शख्स पर मारने के लिए पत्थर उठा लिया है। दूसरी तरफ शख्स भी गुस्से से लाल पड़ गया। शख्स महिला के करीब पहुंचा और उसे दबोचकर पटक लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर किसी को भी गुस्सा आएगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

देखकर हैरान हो जाएंगे कि शख्स इतने में भी नहीं रुकता है। उसने महिला की गर्दन पकड़ी और मुंह पर थप्पड़ मारने लगा। शख्स ऐसा कई बार करता है। चौंकाने वाली बात है आसपास अन्य लोग भी खड़े होते हैं, मगर कोई भी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आता। मालूम हो कि वीडियो हैवान शख्स से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर amrit969666 नाम के हैंड से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article