Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे देखकर लोग जमकर ठहाके (Funny Video) लगाते हैं। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें जरूर चौंधिया जाएगी।
आज तक आपने इंसानों को भारी से भारी सामान उठाते हुए देखा होगा। ज्यादा से ज्यादा किसी 'बाहुबली' बाइक उठाते हुए देखा होगा। लेकिन, इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भैंस को उठाकर चलते हुए नजर आ रहा है। सुनकर जरूर आप चौंक गए होंगे या हो सकता है इस पर आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह अनोखा मामला सच है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स भारी भरकम भैंस को कंधे पर उठाए हुए हैं और आराम से चल रहा है। जिस अंदाज में शख्स भैंस को उठाकर चल रहा है, उसने सबको चौंका दिया। देखें वीडियो...
शख्स का भौकाल
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोचे रहे होंगे कि ये इंसान है या हल्क। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'rajasthani_indian' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये शख्स तो काफी भौकाली है। किसी का कहना है कि ये तो रियल लाइफ का बाहुबली है। किसी का कहना है कि क्या हिम्मत है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
