Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, इस वीडियो (Goat Viral Video) में एक शख्स बकरों को लेकर ट्रेन में चढ़ गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर यात्री भी हैरान रह गए। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं।
ट्रेन में बकरों की फौज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
जरा सोचिए, जिस ट्रेन से इंसान यात्रा करते हैं अगर उसमें जानवरों का झुंड पहुंच जाए तो कैसा नजारा होगा? जाहिर सी बात है देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। इतना ही नहीं नजारा भी बेहद अजीबोगरीब दिखेगा। इस वायरल वीडियो (Today Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं काफी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। तभी एक शख्स बोगी के अंदर प्रवेश करता है। शख्स के पीछे-पीछे बकरों के झुंड भी पहुंच जाते हैं। दूसरे यात्री जैसे ही बकरों को बोगी के अंदर देखते हैं, सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। कई लोग तो बकरों को देखकर घबरा जाते हैं। तो आप भी पहले इस मजेदार नजारे को देखें।
नजारा देखकर दंग रह गए लोग
इस अजीबोगरीब वीडियो को देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'turk_gozaly.shirin' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इस दुनिया में क्या-क्या देकना पड़ेगा भाई। कुछ का कहना है कि ये तो हद है। वहीं, कईयों का कहना है कि बकरों का रिजर्वेशन है क्या? तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
