Viral Video: अब मेट्रो में नहाने का वीडियो आया सामने, नजारा देख यात्री भी रह गए हक्के-बक्के

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 11, 2023, 12:43 PM IST

Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर मेट्रो का एक और अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सरेआम नहाते हुए नजर आ रहा है। शख्स की इस हरकत को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो का एक और अजीबोगरीब वीडियो वायरल
  • इस बार एक शख्स मेट्रो के अंदर नहाते हुए नजर आया
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग

Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों मेट्रो (Metro Viral Video) के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर पूरी दुनिया दंग रह जाती है। हाल ही में मेट्रो का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसने सबको हैरान कर दिया। इस घटना की हर तरफ आलोचना हुई। वहीं, अब एक और अजीबोगरीब वीडियो (Ajab Gajab Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर नहाते हुए नजर आ रहा है। शख्स का अंदाज देखकर यात्री भी हैरान रह गए।

Metro Viral Video

मेट्रो में कौन नहाता है भाई (तस्वीर साभार- फेसबुक)

आज कल सोशल मीडिया पर व्यूज, लाइक्स और पॉपुलैरिटी के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत करने लगते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। अब जरा सोचिए, मेट्रो में कोई नहाता है क्या? लेकिन, एक शख्स ने सारी हदें तोड़ दी और मेट्रो को ही बाथरूम बना दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं मेट्रो के अंदर शख्स एक बैग में पानी भर के लाता है। पहले वो कपड़े उतारता है और फिर सीट पर बैठे-बैठे नहाना शुरू कर देता है। शख्स की इस हरकत को देखकर लोग परेशान हो गए। कई लोग तो वहां से उठकर दूसरी जगह भी चले गए। लेकिन, शख्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और वो मजे से नहाते रहा। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

End of Feed