वायरल न्यूज़

Watch Video: ये है धरती फाड़ डांस... नाचते-नाचते जमीन में समा गए लोग, नजारा देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 11, 2023, 12:02 PM IST

Funny Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस का एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नाचते-नाचते कुछ लोग जमीन के अंदर समा गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

डांस के चक्कर में हो गया खेल, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाहाकारी डांस वीडियो
  • नाचते-नाचते लोग जमीन के अंदर समा गए
  • वीडियो देख हक्के-बक्के रह गए यूजर्स

Dance Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग जरूर जाएगा। क्योंकि, ये कोई सामान्य डांस नहीं है, बल्कि धरती फाड़ डांस है। अब आप सोच रहे होंगे कि धरती फाड़ डांस क्या होता है? तो हम आपको बता दें कि इस वीडियो (Funny Video) को देखने के बाद आपको खुद जवाब मिल जाएगा।

आज तक आपने डांस के कई मजेदार वीडियो (Shocking Video) देखे होंगे। इतना ही नहीं कई बार खुद भी ठुमके लगाए होंगे। लेकिन, कई बार डांस करने के दौरान ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ लोग मजे लेते हुए एक साथ ठुमके लगा रहे हैं। सारे लोग बेफिक्र होकर डांस कर रहे थे, लेकिन अचानक धरती फट गई और देखते ही देखते सभी जमीन के अंदर समा गए। नजारा देखकर ऐसा लगा जैसे मानो कोई भूचाल आ गया हो। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

अजीबोगरीब नजारा

यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'nyotayawarembo1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गाय है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ नजारे पर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है कि धरती को भी डांस पसंद नहीं आया। कुछ का कहना है कि डांस करते-करते इन लोगों ने जमीन को ही धंसा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article