जिन्हें लगता है मेरी वाली अलग है, वो जरूर देख लें महेंद्र सिंह धोनी का यह Video, पता चल जाएगी असलियत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 29, 2023, 05:28 PM IST

Mahendra Singh Dhoni Video: धोनी इस वीडियो में युवाओं को गुरु मंत्र दे रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि, 'जिन लोगों की गर्लफ्रेंड होती है उनको एक गलतफहमी होती है।' धोनी कहते हैं, 'ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।'

Mahendra Singh Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। वह अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं और CSK के कप्तान हैं। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की चारों तरफ चर्चा हो रही है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी जो बात कहते सुनाई दे रहे हैं, वह कपल्स के नजरिए से बेहद जरूरी है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी युवाओं को संदेश देते नजर आ रहे हैं।

dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (ट्विटर)

महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी इस वीडियो में युवाओं को गुरु मंत्र दे रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि, 'जिन लोगों की गर्लफ्रेंड होती है उनको एक गलतफहमी होती है।' धोनी ने इसके आगे कहा कि वह इस गलतफहमी को क्लियर करना चाहेंगे। इसके आगे धोनी कहते हैं, 'ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।' इसके बाद वहां बैठे लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। धोनी का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed