हद है ! महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन के इंजन में घुस गए यात्री, गेट को अंदर से किया बंद, Video Viral

Viral Video: महाकुंभ मेले की बात करें तो यह धार्मिक समागम 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी को समाप्त होगा। महाकुंभ शुरू होने के बाद से त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 40 करोड़ क्रॉस कर चुकी है।

Viral Video: महाकुंभ मेले से कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का जत्‍था वाराणसी स्‍टेशन पर भी देखा गया। रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने एक ऐसा काम कर दिया है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कैमरे में कैद हुई इस घटना में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने सीट पाने की होड़ में इंजन पर कब्जा कर लिया और अंदर खुद को बंद कर लिया ताकि अन्‍य लोग न घुस पाएं।

ट्रेन के इंजन में घुसते श्रद्धालु।

सोशल मीडिया पर वायरल दावे के मुताबिक, 8 फरवरी को सुबह 2 बजे के आसपास ट्रेन के डिब्बों में सीमित जगह होने के कारण प्रयागराज जाने वाली एक ट्रेन वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी थी। तभी यात्रियों ने इंजन केबिन में कई यात्री जबरन घुस गए और अंदर से दरवाजा भी बंद कर लिया। जब रेलवे अधिकारियों को इस घटना की जानकारी हुई तो रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंचा। इसके बाद 20 पुरुषों और महिलाओं को बाहर निकाला गया।

End of Feed