Video: विदेश की सड़कों पर साड़ी पहनकर निकली लड़की, टकटकी लगाकर देखते रहे लोग
- Authored by: Pankaj Yadav
- Updated Feb 14, 2026, 09:56 PM IST
साड़ी पहनी एक भारतीय लड़की को विदेश में विदेशियों ने सड़कों पर जब चलते हुए देखा तो वे बस उस लड़की को ही देखते रह गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
साड़ी में निकली लड़की को देखते रह गए विदेशी (instagram/@sameendra.p.m)
सोशल मीडिया पर रिएक्शन वीडियो का एक नया ट्रेंड चल रहा है। जिसमें लोग दूसरों के रिएक्शन अपने कैमरे में रिकॉर्ड करते हैं और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक भारतीय लड़की विदेश की सड़कों पर साड़ी पहनकर घूमते नजर आई। लड़की को देख वहां मौजूद लोगों का रिएक्शन वाकई देखने लायक था। लोग उसे एक टक नजर से देख रहे थे। यह खूबसूरत नजारा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।
विदेश की सड़कों पर साड़ी में नजर आई भारतीय लड़की
वीडियो में साड़ी पहने दिख रही लड़की केरल की रहने वाली कंटेंट क्रिएटर समींद्रा पी मनोज हैं। जिन्होंने इस खास पल का वीडियो अपने Instagram अकाउंट @sameendra.p.m पर शेयर किया है। वीडियो में वह विदेश की सड़कों पर फुल कॉन्फिडेंस के साथ साड़ी पहनकर चलती नजर आ रही हैं। उनके इस पहनावे ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि भारतीय परिधान हमेशा सुंदर और समय से परे होते हैं।
साड़ी में लड़की को देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे बैठी दो महिलाएं उन्हें देखकर मुस्कुराती हैं और कहती हैं, “तुम्हारी साड़ी बहुत सुंदर है।” आगे चलकर एक राहगीर अंगूठा दिखाकर उनकी तारीफ करता है और कहता है कि वह बहुत शानदार लग रही हैं। एक व्यक्ति तो उनकी फोटो लेने के लिए अपना मोबाइल भी निकाल लेता है, जिस पर समींद्रा मुस्कुराकर पोज देती हैं। यह पूरा नजारा बहुत ही प्यारा और भावुक कर देने वाला है।
लोगों को पसंद आया यह वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग कमेंट में दिल वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तारीफ भरे कमेंट भी लिख रहे हैं। किसी ने उन्हें “सेलिब्रिटी” कहा तो किसी ने उनकी सादगी की तारीफ की। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा औऱ लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
