Magarmach Buffalo Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको जानवरों के भी एक से एक खतरनाक वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। मगरमच्छ और भैंसा (Magarmach Buffalo Viral Video) का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें दोनों के बीज जबरदस्त घमासान हो रहा है। यकीन मानिए नजारा देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
चौंकाने वाला नजारा, (Photo Credit- Instagram)
ये तो हम सब जानते हैं पानी के अंदर मगरमच्छ का राज चलता है। बड़े-बड़े जानवरों को मगरमच्छ पलक झपकते धुल चटा देता है। हालांकि, कुछ जानवर मगरमच्छ को भी कड़ी टक्कर देते हैं और भागने पर मजबूर कर देते हैं। इस वायरल वीडियो (Trending Video) में आपको कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक भैंसा मगरमच्छ के चंगुल में फंस गया है। मगरमच्छ जी जान से उसे दबोचने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, भैंसा भी हार मानने की तैयार नहीं है। दोनों के बीच कुछ समय के लिए जबरदस्त दंगल चलता है। उसके बाद क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...
दिल दहलाने वाला मंजर
वीडियो देखकर जरूर आप भी दंग रह गए होंगे। हो सकता है ऐसा नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wildlifemore' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, खतरनाक नजारे पर मजे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या सचमुच ऐसा हुआ है? एक ने लिखा, 'कितना खतरनाक नजारा है'।
