वायरल न्यूज़

Dulha Live Death: दूल्हे की Live मौत से सदमें में आए लोग, घोड़ी पर बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक और बारातियों के सामने ही तोड़ा दम

Groom Heart Attack Video: आप देख सकते हैं कि कई सारे लोग दूल्हे को हिलाकर उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, दूल्हा कोई हलचल नहीं करता है। इसके बाद लोग डरकर दूल्हे को जल्दी से उठाते है और अस्पताल की तरफ भागते हैं।

Image

दूल्हे की लाइव मौत (इंस्टाग्राम)

Groom Heart Attack Video: मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो देखकर यूजर्स डर गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हे को घोड़ी पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आता है और वह बारातियों के सामने ही दम तोड़ देता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर जैसे ही शादी की स्टेज के पास पहुंचता है, वैसे ही अचानक घोड़ी की गर्दन पर गिर जाता है।

दूल्हे की दर्दनाक मौत का लाइव वीडियो

दूल्हे की ऐसी हालत देखकर वहां मौजूद सारे बारातियों के होश उड़ जाते हैं। इसके बाद लोग दूल्हे की तरफ भागते हैं। आप देख सकते हैं कि कई सारे लोग दूल्हे को हिलाकर उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, दूल्हा कोई हलचल नहीं करता है। इसके बाद लोग डरकर दूल्हे को जल्दी से उठाते है और अस्पताल की तरफ भागते हैं। हालांकि, दूल्हे को अस्पताल ले जाते समय वह रास्ते में ही दम तोड़ देता है। यह हैरान करने वाली घटना मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से सामने आई है। देखें वीडियो-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मरने वाला दूल्हा प्रदीप जाट एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष थे। दूल्हे की मौत ने लड़का और लड़की दोनों घर वालों की खुशी को मातम में बदल दिया। इस घटना ने एक बार फिर देशभर में बढ़ रहे हार्ट अटैक की समस्या को उजागर किया है। हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर rajeshgarwal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article