Video: विवाह में अचानक एक-दूसरे को पीटने लगे मेहमान, खाना तक फेंक दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 13, 2024, 06:48 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि मेहमान एक-दूसरे को बुरी तरह पटक-पटककर मार रहे हैं। इसमें कई लोग घायल तक हो गए।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें मेहमान एक-दूसरे से बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। कुर्सियां उठाकर फेंक रहे हैं। इसमें जो कोई भी सामने आता है तुरंत उसकी पिटाई हो जाती है। हैरानी होगी कि लड़ाई के चक्कर में खाना तक उठाकर फेंक दिया। बताया गया कि घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। यहां धर्मशाला में एक विवाह का आयोजन किया गया था।

Viral Video

विवाह में अचानक एक-दूसरे को पीटने लगे मेहमान। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

एक दूसरे को पीटने लगे मेहमान

बताया गया कि विवाह में सबकुछ सामान्य रूप से चल रहा था। मेहमान विवाह में शामिल होने के लिए धर्मशाला पहुंच रहे थे। इनमें बहुत सारे लोग खाना खा रहे थे। कई लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं। मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन भी स्टेज पर आराम से बैठे थे। मगर एकाएक सबकुछ बदल गया। विवाह स्थल युद्ध का मैदान बन गया। जहां जो सामने आया पिटाई होने लगी। मेहमान खुद को बचाने के लिए भागने लगे। मगर जब कुछ लोग कुर्सियां उठाकर फेंकने लगते हैं।

End of Feed