वायरल न्यूज़

मां ने ऐसा सिखाया अकेले ने 5 को पटक दिया, कोई भी बच्चे के सामने टिक नहीं पाया

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 23, 2024, 04:54 PM IST

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि बच्चे को घर से बाहर करीब पांच लड़कों ने घेर लिया। वो उसके साथ मारपीट की कोशिश करते हैं, मगर खुद ही सब पिट गए।

Image

अकेला बच्चा पांच पर भारी पड़ गया। (Photo/X)

हिंदी फिल्में आपने जरूर देखी होंगी। वो फिल्में जिनमें अकेले नायक को खलनायकों का झुंड घेर लेता है। वो नायक पर हमला करने की कोशिश करता है, मगर खुद ही पूरा झुंड बुरी तरह पिट जाता है। मगर क्या असल जिंदगी में भी होता होगा? ये सवाल आपके दिमाग में कभी ना कभी आया जरूर होगा। मगर चौंक जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें अकेले बच्चे ने पांच-पांच को धूल चटा दी। पांच बच्चों को बुरी तरह पटकते हुए बच्चे का ये वीडियो अभी तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

झुंड बच्चे को घेर लिया।

झुंड बच्चे को घेर लिया।

अकेले ने पांच को पटक दिया

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि बच्चा किसी काम से घर से बाहर निकला। मगर थोड़ी दूर पहुंचते ही उसे पांच लड़कों का झुंड मिला। वो सभी उसे परेशान करते हैं। बच्चा वहां निकलने की कोशिश करता है मगर ऐसा नहीं होता। बच्चों का झुंड उसपर टूट पड़ता है। मारपीट की कोशिश की जाती है। मगर फ्रेम में तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। दरअसल अकेले लड़के ने पांचों को पटक दिया। मानो वो अपनी मम्मी से लड़ाई का तरीका सीखा हुआ हो। आखिर में देखेंगे कि जैसे ही कोई उसके करीब आने की कोशिश करता जोरदार लात पड़ती।

अकेला सब पर पड़ा भारी।

अकेला सब पर पड़ा भारी।

बच्चे को बताया योद्धा

स्कूली बच्चे का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Mirthful Moments नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया, 'अकेले बच्चे ने पांच सचमुच पटक दिया।' एक कमेंट में बच्चे को ब्रूस ली बताया। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'छोटा बच्चा है, मगर योद्धा है।'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article