बाप रे! पानी से भरे रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने दिखाई दिलेरी, हवाई जहाज की स्पीड में दौड़ा दी मालगाड़ी, देखें वीडियो..

सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर आपको जलभराव नजर आएगा। पानी से डूबे हुए पटरियों पर लोको पायलट काफी तेजी में मालगाड़ी ले जाता हुआ दिख रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी में डूबी रेल पटरियां
  • लोको पायलट ने चलाई तूफान की तरह मालगाड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Freight Train On Water Filled Railway Track: हमारे देश में योद्धाओं की कमी नहीं है। उनके हैरतअंगेज कारनामें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे के एक वीडियो तहलका मचा रखा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं होगा। वीडियो में एक लोको पायलट ने गदर मचा रखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको रेलवे की पटरियां पानी में डूबी नजर आएंगी, जिसमें पटरियां एकदम नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में लोको पायलट ने इसी पानी से भरे हुए ट्रैक पर मालगाड़ी चलाता दिखा। चालक ने इस दौरान काफी स्पीड में मालगाड़ी ट्रेन चलाई, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में यूजर्स को भी लोको पायलट की ये दिलेरी काफी पसंद आ रही है।

End of Feed