Freight Train On Water Filled Railway Track: हमारे देश में योद्धाओं की कमी नहीं है। उनके हैरतअंगेज कारनामें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे के एक वीडियो तहलका मचा रखा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं होगा। वीडियो में एक लोको पायलट ने गदर मचा रखा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको रेलवे की पटरियां पानी में डूबी नजर आएंगी, जिसमें पटरियां एकदम नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में लोको पायलट ने इसी पानी से भरे हुए ट्रैक पर मालगाड़ी चलाता दिखा। चालक ने इस दौरान काफी स्पीड में मालगाड़ी ट्रेन चलाई, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में यूजर्स को भी लोको पायलट की ये दिलेरी काफी पसंद आ रही है।
पानी में डूबी पटरी पर दौड़ाई मालगाड़ी
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतनी दिलेरी तो हमारे देश के लोको पायलट में ही हो सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आधा से ज्यादा रेल दुर्घटनाएं इसी चक्कर में होती है। बता दें, इस वीडियो को '@arvindchotia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3.87 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 5 हजार से अधिक लाइक भी आए हैं।
