कान पर फोन लगाकर सड़क पार करने लगी लड़की, हुआ ऐसा एक्सीडेंट देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 18, 2024, 02:57 PM IST

Live Accident Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि कान पर फोन लगाकर लड़की सड़क पार कर रही थी कि तभी सामने से कार आ गई। इसके बाद जो कुछ हुआ सबकुछ कैमरे में कैद है।

Live Accident Video: आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यही बात सड़क पर चल रहे लोगों को भी बताई जाती है। सड़क पर चलते समय बेहद सावधानी बरतने की जरुरत होती है, क्योंकि जरा सी भी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें देखेंगे कि एक लड़की को कान पर फोन लगाकर सड़क पार करना खासा महंगा पड़ गया और बेचारी हादसे का शिकार हो गई। रोड एक्सीडेंट का ये हैरान करने वाला नजारा कार में लगे कैमरे में कैद हुआ है।

कैमरे में कैद हुआ एक्सीडेंट

इसकी शुरुआत में देखेंगे कि रात का अंधेरा है और सड़कें खाली हैं। इधर खाली सड़क देख ड्राइवर पूरी रफ्तार में कार दौड़ रहा है। फ्रेम में ये नजारा बिल्कुल सामान्य नजर आता है। मगर अगले कुछ सेकंड में ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना शख्स ने बिल्कुल भी नहीं होगी। इसमें देखेंगे कि कार पूरी रफ्तार में दौड़ रही है कि फ्रेम में लड़की नजर आती है। लड़की मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार कर रही है। उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है कि सामने से कार आ रही है। अगले ही सेकंड लड़की को इतनी जोरदार टक्कर पड़ी कि बेचारी हवा में उड़ गए।

End of Feed