वायरल न्यूज़

स्टेज पर अकेला रह गया दूल्हा और गायब हो गई बारात, फिर जो हुआ सोच में पड़ गया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 18, 2024, 02:38 PM IST

Bride Groom Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा स्टेज पर अकेला खड़ा है और कोई भी बाराती बेचारे के पास खड़ा नजर नहीं आता है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

Image

दूल्हे को अकेला छोड़कर फरार हो गई बारात। (Photo/Instagram)

Bride Groom Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अजब-गजब वीडियोज की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं जो चौंका देते हैं। कई बार तो हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। वीडियो दूल्हे से जुड़ा है जो बारात लेकर मैरिज गार्डन पहुंचा है। मगर इसी बीच बेचारे के साथ ऐसा खेल हुआ कि पूरी बारात ही उसे छोड़कर गायब हो गई।

दूल्हे को छोड़ गई बारात

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि दूल्हा खुशी-खुशी बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा है। इधर बारात मैरिज गार्डन पहुंची थी कि तभी तेज बारिश शुरू हो गई। विवाह में अब जो कुछ होता है सबकुछ कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि जैसे ही बारिश शुरू हुई तो दूल्हे के साथ आए बाराती भीगने से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। कुछ ही सेकंड में पूरी बारात से स्टेज से गायब हो गई। आखिर में देखेंगे कि दूल्हा स्टेज पर अकेला खड़ा है और आसमान कोई नजर नहीं आता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

विवाह में बारात के नौ दो ग्यारह होने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मजेदार वीडियो पर एक यूजर्स ने कमेंट किया कि खुद के विवाह में बारिश देखकर दूल्हा बेचारा भी सोच में पड़ गया। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा बाराती कहां गायब हो गए। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर mjmumbaiboy नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article