वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: खूंखार अपराधी पर राजस्थान की पुलिस ने रखा मात्र 25 पैसे का इनाम, लोग बोले- चवन्नीछाप गुंडा

Ajab Gajab News: भरतपुर पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें यह जानकारी दी गई है कि ​​पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल ने फरार वांछित अपराधी खूबीराम जाट को पकड़ने के लिए मात्र 25 पैसे यानी चवन्नी का इनाम घोषित किया है।

Image

अपराधी पर 25 पैसे का इनाम (एक्स)

Ajab Gajab News: राजस्थान से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के भरतपुर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने एक खूंखार अपराधी पर मात्र 25 पैसे का इनाम घोषित किया है। इसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। यहां तक कि लोग अपराधी का भी मजाक बना रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर शर्म होगी तो अपराधी खुद-ब-खुद अपने आप को पुलिस के हवाले कर देगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर भरतपुर पुलिस का एक पोस्ट भी इन दिनों वायरल हो रहा है।

अपराधी पर मात्र 25 पैसे का इनाम

भरतपुर पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें यह जानकारी दी गई है कि पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल ने फरार वांछित अपराधी खूबीराम जाट को पकड़ने के लिए मात्र 25 पैसे यानी चवन्नी का इनाम घोषित किया है। इस अजीबोगरीब मामले के सामने आने के बाद लोग अपराधी का मजाक उड़ा रहे हैं। पुलिस द्वारा रखी गई इतनी छोटी रकम इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। यहां तक कि इस रकम को सुनकर इंटरनेट पर यूजर्स की हंसी छूट रही है। देखें पोस्ट-

इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि इतनी छोटी रकम सुनकर अपराधी को खुद ही सरेंडर कर देना चाहिए। बताया जा रहा है कि अपराधियों का मनोबल कम करने और जनता में उनके आतंक को समाप्त करने के लिए पुलिस ने ये अनोखा कदम उठाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह पोस्ट भरतपुर पुलिस के द्वारा 15 नवंबर को शेयर किया गया है। इसके साथ ही अपराधी की फोटो भी डाली गई है। बता दें कि अपराधी के खिलाफ लखनपुर थाने में मारपीट, हत्या के प्रयास तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर केस दर्ज हैं। पुलिस द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि अपराधी के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article