Optical Illusion: अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस तरह हमें हर रोज वर्कआउट की जरूरत होती है। उसी तरह अपनी नजरों को तेज रखने के लिए हमें नजर के ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) को सॉल्व करने की आवश्यकता होती है। वहीं अपने दिमाग को फिट रखने के लिए हमें दिमागी कसरत की जरूरत होती है। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) एक ऐसी चीज है, जिससे आप दिमाग के साथ-साथ अपनी नजरों को भी पैना कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको बहुत सारे ऑप्टिकल इल्यूजन (Viral Optical Illusion) मिल जाएंगे।
तस्वीर को देखकर चकरा जाएगा दिमाग
इन इल्यूजन को सॉल्व करके आप जीनियस से सुपर जीनियस लोगों की श्रेणी में शामिल हो सकते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर को देखकर पहले तो आपका दिमाग चकरा जाएगा। हालांकि, जैसे ही आप इस इल्यूजन को सॉल्व कर पाएंगे, आपको खुद बहुत ही ज्यादा अच्छा फील होगा। दरअसल, इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को कंफ्यूज किया ही है, साथ ही साथ लोगों की आंखों को भी बुरी तरह चकरा दिया है।
तस्वीर में आपको कुछ ब्लॉक्स बने नजर आ रहे होंगे। इस ब्लॉक्स को पहली नजर में देखने पर ऐसा लगेगा कि यह बेतरतीब तरीके से यहांं-वहां बिखरे पड़े हैं। यही आपके लिए इल्यूजन है। दरअसल, आपको पहली ही नजर में बताना है कि तस्वीर में ब्लॉक्स का इस्तेमाल करके कितने सर्कल बने हुए हैं। बता दें कि तस्वीर को देखने की कोशिश में लोगों का दिमाग घूम गया है। छोटे-छोटे स्क्वायर ऐसे पोजिशन पर बने हुए हैं, जिससे लोगों की नजर कुछ और ही देखने पर मजबूर हो रही है।
इस ट्रिक से देख सकते हैं सारे सर्कल
एक तरह से यह तस्वीर किसी भूल-भुलइया की तरह है। इसका एक सिरा तो आप आसानी से ढूंढ लेंगे, लेकिन दूसरा सिरा खोजने में आपका दिमाग खराब हो जाएगा। अगर आपको अभी तक तस्वीर में सारे सर्कल का पता नहीं चल पाया है तो हम आपको बता दें कि तस्वीर में 4 सर्कल बने हुए हैं।आपको अपनी आंखों को 90 परसेंट बंद करके इस तस्वीर को देखना है। आपको आसानी से चारो सर्कल दिख जाएंगे।
